• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रामपुर के नेता की भैंस ढूंढने वाली पुलिस किसानों की नहीं सुनती थी - योगी

The police that searched for Rampur leader buffalo did not listen to the farmers - Yogi - Rampur News in Hindi

हापुड़, । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हापुड़ में आयोजित जनसभा में अमरोहा से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले गौ तस्कर हावी थे। पिछली सरकार उन्हें प्रश्रय देती थी। घरों के बाहर बंधी गाय को कसाई खोलकर ले जाता था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती थी। समाजवादी पार्टी के रामपुर के एक नेता की भैंस को ढूंढने के लिए पुलिस को लगाया जाता था, लेकिन किसान के मवेशी चोरी होने पर पुलिस कुछ नहीं करती थी। आज प्रदेश में किसान, व्यापारी, बेटियों समेत हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करता है। सीएम योगी ने कहा कि सपा-बसपा को अंधेरा प्यारा था, इसलिए वह बिजली नहीं देते थे। इस वजह से किसान अपने खेत में पानी के लिए पंपिंग मशीन लगाने को मजबूर थे। वह भी चोरी हो जाते थे। आज बिना भेदभाव के बिजली मिलने के साथ ही सुरक्षा के भी बेहतर इंतजाम हैं। यही वजह है कि हर जगह डबल इंजन की सरकार की चर्चा हो रही है।
उन्होंने आगे कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में पहले ही लोग आश्वस्त हैं कि तीसरी बार भी मोदी सरकार ही बनेगी।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The police that searched for Rampur leader buffalo did not listen to the farmers - Yogi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rampur news, rampur hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rampur news, rampur news in hindi, real time rampur city news, real time news, rampur news khas khabar, rampur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved