• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सपा नेता आजम खान की भाभी का इंतकाल, नमाज-ए-जनाजा में शामिल होने के लिए मांगी पैरोल

SP Leader Azam Khan Sister-in-Law Passes Away, Seeks Parole to Attend Funeral Prayer - Rampur News in Hindi

रामपुर । समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान ने अपनी भाभी के नमाज-ए-जनाजा में शामिल होने के लिए रामपुर जेल प्रशासन से पैरोल की मांग की है। आजम खान के भांजे फरहान खान ने जिला मजिस्ट्रेट रामपुर को एक पत्र भेजकर आजम खान और अब्दुल्ला आजम को 15 दिसंबर की शाम मुमताज पार्क के पास स्थित कब्रिस्तान में नमाज-ए-जनाजा में शामिल होने के लिए पैरोल की अनुमति देने का अनुरोध किया है। फरहान खान ने पत्र में लिखा, "प्रार्थी के मामा आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम खान इस समय रामपुर जिला जेल में निरुद्ध हैं। आजम खान की भाभी सलमा शहनाज का इंतकाल हो गया है। उनका यह वैधानिक अधिकार है कि वे अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें।"
उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि सलमा शहनाज का नमाज-ए-जनाजा 15 दिसंबर को निर्धारित है और इस मौके पर दोनों नेताओं के शामिल होने के लिए पैरोल की अनुमति मांगी गई है। फरहान खान ने जिला मजिस्ट्रेट से अनुरोध किया कि आजम खान और अब्दुल्ला आजम को जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल दी जाए। अगर पैरोल मिल जाएगी तो वह शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि आजम खान इस समय दो पैन कार्ड मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद रामपुर जेल में बंद हैं। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी इसी मामले में सजा काट रहे हैं। रामपुर की अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए उन्हें सात-सात साल की सजा सुनाई थी।
वहीं, 2019 में नगर विधायक रहे आकाश कुमार सक्सेना ने मुकदमा दर्ज कराया था और अब्दुल्ला आजम पर दो पैन कार्ड रखने का आरोप लगाया था। इसके बाद मामले में अब्दुल्ला आजम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का भी रुख किया था, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली।
उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए इस मामले में ट्रायल की कार्यवाही को रद्द करने की मांग की थी। पक्षों को सुनने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा। इसके बाद जुलाई में याचिका को खारिज कर दिया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SP Leader Azam Khan Sister-in-Law Passes Away, Seeks Parole to Attend Funeral Prayer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sp leader azam khan, azam khan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rampur news, rampur news in hindi, real time rampur city news, real time news, rampur news khas khabar, rampur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved