• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रामपुर के मौलाना बोले- 'यूपी के अंदर कांग्रेस में अपने बलबूते सरकार बनाने का दम नहीं', इमरान मसूद को भी दिया जवाब

Rampur Maulana says Congress lacks the strength to form a government in UP on its own; also responds to Imran Masood - Rampur News in Hindi

रामपुर । उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर घमासान के बीच रामपुर के मौलाना मोहम्मद जमील हयात ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस में इतना दम नहीं है कि वह अपने बलबूते पर सरकार बना सके। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में मौलाना मोहम्मद जमील हयात ने कहा, "कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कभी सरकार नहीं बना सकती। कांग्रेस में इतना दम नहीं है कि वह अपने बलबूते पर सरकार बना सके। जुबान से कहने के लिए कोई कुछ भी कह सकता है, लेकिन ऐसे हालात नहीं है कि कांग्रेस अकेले जीत जाए।" कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के 'समाजवादी पार्टी कुछ नहीं कर पाएगी' वाले बयान पर मौलाना मोहम्मद जमील हयात ने कहा कि ऐसे लोग मुसलमानों की ताकत और राजनीति को कमजोर कर रहे हैं। हमें सभी के साथ मिलकर अपना काम करना पड़ेगा। कई बार इमरान मसूद के बहुत सख्त बयान आते हैं, हम लोग उससे इत्तेफाक नहीं रखते।
साथ ही, मौलाना मोहम्मद जमील हयात ने मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की समाजवादी से इस मांग की आलोचना की कि 'जितनी आबादी, उतना हक' नारे के तहत एक मुस्लिम चेहरे को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया जाए।
उन्होंने कहा, "मैं उनके बयान से सहमत नहीं हूं। चाहे कोई भी पार्टी है, भारत के अंदर मुसलमान जिस स्थिति में हैं, उन्हें शांति, सुकून के साथ उनका जितना हक है, वह मिलना चाहिए। ऐसे बयानों से फंसाद की बातें पैदा होती हैं। ऐसे तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।"
मोहम्मद जमील हयात ने कहा, "यह वो बातें हैं, जो पूरी नहीं हो सकती हैं। उन्हें (रजवी) को ऐसी बातें करनी चाहिए, जिसका लाभ मुस्लिम वर्ग को हो। हम सकते हैं कि अगर हमारे विधायक और सांसद हिंदू हैं तो वह हमसे से अधिक काम करते हैं। ऐसा नहीं है कि हिंदू नेता हमारी बात नहीं सुनते। वह हमारी बहुत सुनते हैं और हमसे प्यार करते हैं।"
उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर मैं मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान को गलत तरीके से देखता हूं। यह फिरका-परस्ती वाला बयान है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rampur Maulana says Congress lacks the strength to form a government in UP on its own; also responds to Imran Masood
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up, rampur maulana, congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rampur news, rampur news in hindi, real time rampur city news, real time news, rampur news khas khabar, rampur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved