• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान पहले ही सफाई देता है: CM योगी

Now even when a firecracker is burst, Pakistan gives clarification in advance: CM Yogi - Rampur News in Hindi

रामपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार घनश्याम लोधी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि आपने बदलते भारत को देखा है। 2014 के पहले भारत के पासपोर्ट का सम्मान नहीं था। पहले पाकिस्तान भारत में कहीं भी विस्फोट कर देता था, लेकिन आज पटाखा भी बज जाए तो पाकिस्तान पहले ही सफाई देता है कि हमने कुछ नहीं किया है। दुश्मन को पता है कि भारत की तरफ टेढ़ी नजर से देखेंगे तो वह मांद में घुसकर एयर स्ट्राइक से जवाब देना जानता है। यह वह भारत नहीं है, जो विस्फोट और आतंकी घटनाओं पर चुप हो जाता था। सीएम योगी ने जनसभा में मौजूद लोगों को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दी और रामपुर की जनता से घनश्याम लोधी को दूसरी बार जिताने की अपील की।
सीएम योगी ने आगे कहा कि पहले लोग चुनाव जीतने के बाद दिखाई नहीं देते थे। वे विकास की नहीं, परिवार की बात करते थे। उपचुनाव में आपने भाजपा के घनश्याम लोधी को आशीर्वाद दिया। उन्होंने रामपुर के विकास के लिए कार्य किया। रामपुर की पांच में से चार विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों को चुनाव जिताया।
सीएम योगी ने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान दिवस पर 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। पीएम मोदी ने करतारपुर साहब कॉरिडोर बनवा दिया तो अयोध्या में भी 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ और राम मंदिर का निर्माण हुआ। हमने समाज को जाति-खेमे में नहीं बांटा। चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ नहीं दिया। हमने कहा कि भारत के हर नागरिक का यहां के संसाधनों पर अधिकार है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Now even when a firecracker is burst, Pakistan gives clarification in advance: CM Yogi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, cm yogi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rampur news, rampur news in hindi, real time rampur city news, real time news, rampur news khas khabar, rampur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved