रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां ने
उत्तर प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि अब एक ही
रास्ता बचता है कि छेड़छाड़ से बचने के लिए बेटियां अपने घर से न निकलें। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रविवार को मीडिया से मुखातिब पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा, "मेरी सलाह है
कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं और बेटियां अब घर में ही रहें। रोज सरेराह
दर्जनों जगह पर दुष्कर्म व छेड़छाड़ की घटनाओं से हमारा प्रदेश शर्मिदा
है।"
जेवर में सामूहिक दुष्कर्म, लूट और हत्या के बाद रामपुर में
लड़कियों के छेड़छाड़ का वीडियो बनाए जाने के मसले पर आजम खां ने कहा कि
प्रदेश की सरकार महिलाओं और बेटियों की रक्षा करने में नाकाम है। ऐसे में
अब तो एक ही रास्ता बचता है कि महिलाएं व बेटियां अपने घर में ही रहें, तभी
महफूज रह सकती हैं।
उन्होंने कहा कि लड़कियों को ऐसी जगहों पर नहीं
जानी चाहिए, जहां बेशर्मी का नंगा नाच होता है। मौजूदा शासन में दुष्कर्म,
हत्या और लूट की घटनाओं का बढ़ना कोई हैरत की बात नहीं है, यह तो होना ही
था।
आईएएनएस
मैं बीजेपी-आरएसएस से नहीं डरता : राहुल गांधी
इस घर में 19 मार्च को रूका था अमृतपाल, पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार
सोनीपत में कुट्टू का आटा खाने से 250 लोगों की तबीयत बिगड़ी, अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती
Daily Horoscope