रायबरेली । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एनटीपीसी हादसे के पीडितों से मिलने के लिए अपना गुजरात दौरा बीच में ही छोडकर रायबरेली पहुंच गए हैं। राहुल गांधी आज सुबह गुजरात से रायबरेली के लिए रवाना हुए थे। गौरतलब है कि रायबरेली के ऊंचाहार स्थित नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन के संयंत्र में बॉयलर फटने से करीब 22 लोगों की मौत हो गई। राहुल गांधी इस हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। राहुल गांधी उन सभी अस्पतालों में जाएंगे , जहां एनटीपीसी बॉयलर विस्फोट में घायल हुए लोग भर्ती हैं। इसके बाद राहुल गांधी ऊंचाहार जाएंगे। ज्ञातव्य है कि रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। रायबरेली को कांग्रेस का गढ माना जाता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गौरतलब है कि कल बुधवार से राहुल गांधी तीन दिन के गुजरात दौरे पर थे। राहुल गांधी गुजरात में कांग्रेस की नवसृजन यात्रा में हिस्सा लेने गुजरात पहुंचे थे। कल उन्होंने भरूच में जनसभा को संबोधित किया था। इस बीच रायबरेली में यह हादसा होने के कारण राहुल ने अपना दौरा बीच में ही छोडकर रायबरेली जाने का फैसला लिया। गुरुवार सुबह राहुल गांधी गुजरात से रायबरेली के लिए रवाना हो गए। रायबरेली पहुंचकर राहुल गांधी पीडित परिवारों से मिलेंगे।
22 की मौत और 100 घायल:
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope