रायबरेली। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(सप्रंग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को अपनी बेटी और उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रियंका ने यहां अतिथिगृह में नेताओं-कार्यकर्ताओं सबसे अलग-अलग मुलाकात की और सबकी बात सुनी। प्रियंका ने अलग-अलग जिलाध्यक्षों और समन्वयकों से भी बातचीत की और उनसे फीडबैक लिया।
सूत्रों ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने की बात कही है। वहीं कुछ बड़े नेताओं ने 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की मांग की।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता में विशाल पदयात्रा शुरू, देखें तस्वीरें
सीमा विवाद सुलझाने को भारत व चीन के बीच जल्द होगी नौंवें दौर की सैन्य वार्ता
असम : PM मोदी ने शिवसागर में लाभार्थियों को भूमि पट्टा प्रदान किया, देखें तस्वीरें
Daily Horoscope