• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रायबरेली में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, वांटेड आरोपी गिरफ्तार

Police-Criminal Encounter in Raebareli; Wanted Accused Arrested - Rae-Bareli News in Hindi

रायबरेली । उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खपर मलंग इलाके में पुलिस और वांछित बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम गश्त कर रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम ने जब संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद बदमाश मौके पर ही गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन लगड़ा’ के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर सख्ती करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत करना है। पुलिस गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर कार्रवाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी के एक मामले में काफी समय से वांछित चल रहा था और उसकी तलाश जारी थी। सूचना के आधार पर यह मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के साथ कोई अन्य सहयोगी भी शामिल थे या नहीं। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके।
घायल बदमाश की पहचान महाजन के रूप में हुई है, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर वैभव शुक्ला ने बताया कि रात में पुलिस एक घायल व्यक्ति को लेकर आई थी, जिसके पैर के निचले हिस्से में गोली लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police-Criminal Encounter in Raebareli; Wanted Accused Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police-criminal encounter in raebareli, raebareli, encounter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rae-bareli news, rae-bareli news in hindi, real time rae-bareli city news, real time news, rae-bareli news khas khabar, rae-bareli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved