रायबरेली। आशीष कुमार गोयल, महानिदेशक (रेलवे भण्डार), रेल मंत्रालय, भारत
सरकार ने आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली का दौरा कारखाने में चल रही
निर्माण संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने भंडार नियंत्रक ए के पाण्डेय व अन्य
विभागीय अधिकारियों के साथ कारखाना परिसर का निरीक्षण किया और कारखाने में
बनने वाली कोचों की उत्पादकता व गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कारखाना निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारखाने में बन रहे अत्याधुनिक
सुविधाओं से लैस डिब्बों को देखा और अपनी प्रसन्नता जाहिर की। इसके
अतिरिक्त उन्होंने कारखाना परिसर में शेल स्टोर डिपो एवं फर्निशिंग स्टोर
डिपो का भी निरीक्षण किया तथा भण्डार प्रबंधन का आकलन किया। वहीं आसीस गोयल
के द्वारा रेलकोच में वृक्षारोपण कर पर्यावरण बनाये रखने का भी सराहनीय
कार्य किया गया है। इस दौरे में गोयल ने विभागीय अधिकारियों के साथ प्रशासनिक भवन के कांफ्रेस हाॅल
में मीटिंग की, जिसमें कारखाने में चल रहे गतिविधियों के बारे में
महाप्रबंधक रेल कोच के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। रेलकोच कारखाने के
निरीक्षण के दौरान कोच के आलाधिकारी भी मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope