• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

​आरएसएस कार्यालय में तोड़फोड़

Demolition at RSS Office in raebareli - Rae-Bareli News in Hindi

रायबरेली। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शनिवार की रात में आरएसएस के कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब अराजक तत्वों ने वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। यही नहीं किचन में लगे सिलेंडर में आग तक लगाने की कोशिश की गई। घटना की सूचना पाकर बीजीपी नेताओं का जमावड़ा लग गया। वहीं घटना की कवरेरज करने आये मीडियाकर्मियों से भी बीजेपी नेताओं ने अभद्रता करने की कोशिश की और कवरेज करने से रोकने का प्रयास भी किया। मौके पर सीओ सिटी, शहर कोतवाल समेत पुलिस बल मौजूद रहा और घटना की छानबीन शुरू कर दी है। दरअसल रायबरेली जनपद में स्थित आरएसएस के जनपदीय कार्यालय में कुछ अराजक तत्वों ने हमला बोला दिया और देखते ही देखते तोड़फोड़ शुरू कर दी यही नहीं किचन में रखे सिलेंडर में आग लगाने की कोशिश की गई थी और वहाँ पर मौजूद लोगों को बंधक बनाकर फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया यही नहीं घटना स्थल पर पहुंचे बीजेपी नेताओं ने मीडियाकर्मियों से अभद्रता की और कवरेज करने तक से रोकने का प्रयास किया । भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ सिटी ने घटना का जायजा लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। वहीं बीजेपी नेताओं की मानें तो संघ कार्यालय में तोड़फोड़ व आगजनी की सूचना मिली थी जिस पर हम लोग आये है यह घटना किस अराजक तत्वों ने की है इसकी छानबीन पुलिस कर रही है पर जिसने भी यह घटना की उसके लिए ठीक नहीं होगा
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और छानबीन में जुट गई है।
सीओ सिटी की मानें तो उन्हें भी तोड़फोड़ व आगजनी की सूचना मिली थी यह घटना किसने की इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी​

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demolition at RSS Office in raebareli
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demolition, rss office, raebareli, media, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rae-bareli news, rae-bareli news in hindi, real time rae-bareli city news, real time news, rae-bareli news khas khabar, rae-bareli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved