• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रायबरेली में गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल, एक ही मंडप में विवाह और निकाह

A unique example of Ganga-Jamuni culture in Rae Bareli: Marriage and Nikah in the same pavilion - Rae-Bareli News in Hindi

रायबरेली,। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सबको भावुक कर दिया। एक ही मंडप में एक तरफ मंत्रोच्चार के बीच हिंदू जोड़ों का विवाह हो रहा था, तो ठीक दूसरी तरफ काजी साहब निकाह पढ़वा रहे थे। यह दृश्य हिंदुस्तान की सदियों पुरानी गंगा-जमुनी तहजीब का जीता-जागता प्रमाण बना। जिला समाज कल्याण विभाग के भव्य आयोजन में कुल 135 जोड़ों ने सात फेरे और निकाह के जरिए नई जिंदगी की शुरुआत की। इनमें 128 जोड़े हिंदू थे, जिनका विधि-विधान से वैदिक मंत्रों के साथ विवाह संपन्न हुआ, जबकि 7 मुस्लिम जोड़ों का शरियत के मुताबिक निकाह कराया गया। एक ही मंच, एक ही मंडप, यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
कार्यक्रम में दुल्हनें लाल-गुलाबी जोड़े और दुल्हे शेरवानी-कुर्ते में सजे थे। हिंदू जोड़ों को मंगलसूत्र, सिंदूर और फूलों का हार पहनाया गया तो मुस्लिम दुल्हनों को उनकी परंपरा के अनुसार मेहर और दुआएं दी गईं। सभी जोड़ों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 51 हजार रुपये की सहायता राशि, एक-एक स्मार्टफोन, बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भेंट किया गया।
आयोजन स्थल पर हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग एक साथ बैठे थे। कोई अंतर नहीं, कोई भेदभाव नहीं – बस खुशी और बधाइयां। एक बुजुर्ग के मुताबिक, “ये वही हिंदुस्तान है जिसकी हम बात करते हैं। एक मंडप में विवाह और निकाह – इससे खूबसूरत क्या होगा?”
जिलाधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ शादी कराने का नहीं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देने का भी माध्यम है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A unique example of Ganga-Jamuni culture in Rae Bareli: Marriage and Nikah in the same pavilion
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ganga-jamuni culture, raebareli news\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rae-bareli news, rae-bareli news in hindi, real time rae-bareli city news, real time news, rae-bareli news khas khabar, rae-bareli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved