ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीलीभीत | माधोटांडा मार्ग पर सरेशाम बाइक सवार दम्पति को लूट लिया गया |
बेख़ौफ़ बदमाशों ने लूट की घटना को पुलिस चौकी से मात्र 50 कदम की दूरी पर
अंजाम दिया | बदमाशों ने फ़िल्मी स्टाइल में दम्पति की बाइक के पहिए में
डंडा फंसा कर गिरा लिया। फिर गन पॉइंट पर लेकर नकदी, जेवर और दम्पति की
बाइक भी लूट ले गये |
वारदात
पीलीभीत माधोटांडा टाइगर रिज़र्व मार्ग पर थाना माधोटांडा की पुलिस चौकी
जमुनिया के पास की है | घायल युवक का सी.एच.सी. पूरनपुर में उपचार चल रहा
है | पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है |
पुलिस ने
बताया कि कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के रुद्रपुर गाँव का रहने वाला युवक
रामसागर अपनी पत्नी मंजू के साथ थाना माधोटांडा क्षेत्र के गाँव जमुनिया
अपनी ससुराल जा रहा था | दम्पति जैसे ही जमुनिया पुलिस चौकी के नजदीक
पहुंचे कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पास में आ गए | जब तक युवक
कुछ समझता एक बदमाश ने बाइक के पहिये में डंडा फंसा दिया | जिससे बाइक सवार
दम्पति गिर गए | उनके गिरते ही बदमाशों ने दम्पति को गन पॉइंट पर ले लिया |
विरोध करने पर तमंचे की बटो से युवक के सिर पर जोरदार प्रहार कर घायल कर
आतंकित कर दिया। लुटेरे दम्पति से नगदी, जेवर और अपाचे बाइक लूट कर फरार हो
गए |
पिछले महीने भर में जनपद में लूट की बढती घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।
ए.एस.पी. रोहित मिश्रा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है | घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा |
पहले चरण में कांग्रेस और सपा का सूपड़ा साफ- अमित शाह
अमरावती लोकसभा सीट : भाजपा को पूर्व अभिनेत्री नवनीत कौर-राणा के जरिए किस्मत खुलने की उम्मीद
नीतीश कुमार ने किया लालू यादव पर हमला, कहा- इतना ज्यादा बाल-बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए...
Daily Horoscope