• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाइक सवार दम्पति व बच्चे की मौत, बस से बाइक की आमने सामने की हुई थी टक्कर

Bike rider couple and baby crashed roadways bus died in pilibhit - Pilibhit News in Hindi

पीलीभीत। उत्तराखण्ड राज्य की सीमा के पास स्टेट हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक के साथ सामने से टक्कर हो गई जिससे दम्पति और उनका 9 वर्षीय पुत्र की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर दोनों राज्यों की पुलिस पहुँची। जिसके बाद जानकारी हुई कि घटना स्थल की सीमा उत्तराखण्ड पुलिस क्षेत्र है। बाइक सवार पीलीभीत जिले का है,जो कि नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा से मत्था टक्कर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के रिछौला गांव के रहने वाले सुखवीर सिंह 36 बाइक से रविवार को सुबह अपनी पत्नी और 9 वर्षीय बेटे के साथ नानक मत्ता साहिब गए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उत्तराखण्ड पीलीभीत स्टेट हाईवे से वापस पीलीभीत लौट रहे थे। वे जब उत्तराखण्ड के जनपद ऊधमसिंह नगर और पीलीभीत की सीमा पर पहुंचे की सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गए। बस उ0प्र0परिवहन निगम के पीलीभीत डिपो की थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाईक पर सवार तीनों पति-पत्नी और पुत्र की इतने गम्भीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही पलों में तड़पकर उनकी मृत्यु हो गई। खटीमा पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही परिवार तीन लोगों की मौत से मृतकों के पूरे गाँव में गमगीन माहौल हो गया है। सुखवीर बेटे के साथ सफ़र पर गया था| उसके एक छोटी बेटी और है जो गाँव रिछोला में अपने दादा के पास रुक गई थी | सुखवीर के पिता सरदार सेवा सिंह रिछोला गुरुद्वारे में ग्रंथी है |

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bike rider couple and baby crashed roadways bus died in pilibhit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bike rider, couple, baby crashed, roadways bus, died, pilibhit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, pilibhit news, pilibhit news in hindi, real time pilibhit city news, real time news, pilibhit news khas khabar, pilibhit news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved