• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी के पीलीभीत में मोबाइल की दुकान में किशोरी से रेप

Teenager raped in mobile shop in Pilibhit, UP - Pilibhit News in Hindi

पीलीभीत।उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में मोबाइल की एक दुकान के दो कर्मचारियोंके खिलाफ दुकान में 17 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता दुकान में कार्यरत थी। घटना उस समय हुई, जब दुकान मालिक किसी काम से बाहर गया हुआ था। पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है और डेढ़ साल से दुकान पर काम कर रही थी। घटना के बाद उसने परिजनों से आपबीती बताई। उसके पिता ने दुकान के मालिक से शिकायत की, जिसने दोनों युवकों को फटकार लगाई, जिन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी।
स्टेशन हाउस ऑफिसर, जगत सिंह ने कहा, दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इस बीच, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, प्रियंका वर्मा ने कहा कि नाबालिग लड़की के नियोक्ता ने भी श्रम कानूनों का उल्लंघन किया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Teenager raped in mobile shop in Pilibhit, UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pilibhit, up, uttar pradesh, raped, crime news in hindi, crime news, pilibhit news, pilibhit news in hindi, real time pilibhit city news, real time news, pilibhit news khas khabar, pilibhit news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved