• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मजदूरों का प्रदर्शन, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप

Workers Protest at Noida International Airport; Allege Non-Payment of Wages for Six Months - Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण और विकास कार्यों में लगे ठेकेदार के मजदूरों ने बुधवार को वेतन भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले करीब छह महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। लंबे समय से भुगतान नहीं मिलने के कारण मजदूरों के सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो गई हैं। मजदूरों ने एयरपोर्ट में काम करने वाली विकासकर्ता कंपनी टाटा के अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द से जल्द बकाया वेतन का भुगतान कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के मुताबिक, वे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरुआती दिनों से ही यहां अलग-अलग कार्यों में जुटे हुए हैं। इन मजदूरों को विभिन्न ठेकेदारों के माध्यम से एयरपोर्ट परियोजना में काम पर लगाया गया है। मजदूरों का कहना है कि वे सीधे विकासकर्ता कंपनी के कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि ठेकेदारों के अधीन रहकर टाटा कंपनी के लिए काम कर रहे हैं। इसके बावजूद पिछले कई महीनों से उन्हें उनके काम का भुगतान नहीं मिला है। मजदूरों ने बताया कि वे नियमित रूप से एयरपोर्ट साइट पर अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। काम करने के बावजूद लगातार वेतन नहीं मिलने से उनके लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कई मजदूरों के परिवार उनकी मासिक आय पर निर्भर हैं। ऐसे में छह माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट और बढ़ गया है।
प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग उठाई। मजदूरों का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्या को लेकर संबंधित ठेकेदारों के स्तर पर भी बातचीत की, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट परियोजना से जुड़ी विकासकर्ता कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। मजदूरों ने अधिकारियों से मांग की कि उनके लंबित वेतन का भुगतान कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सके।
मजदूरों ने कहा कि वे एयरपोर्ट परियोजना के महत्वपूर्ण कार्यों में लंबे समय से योगदान दे रहे हैं। उन्होंने परियोजना के शुरुआती चरण से ही अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाली हैं। मजदूरों की मांग है कि उनके श्रम का उचित भुगतान समय पर किया जाए और बकाया वेतन को जल्द जारी कराया जाए।
मजदूरों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य काम रोकना नहीं, बल्कि अपने लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द समाधान कराने की अपील की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Workers Protest at Noida International Airport; Allege Non-Payment of Wages for Six Months
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: workers protest at noida international airport, noida international airport, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved