• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मौसम : दो दिनों बाद धीरे-धीरे बढ़ेगा पारा, 10 मई के बाद एक बार फिर होगा तेज धूप और गर्मी का एहसास

Weather: Mercury to Rise Gradually After Two Days; Intense Sunshine and Heat Expected Once Again After May 10 - Noida News in Hindi

नोएडा । एनसीआर में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक क्षेत्र में इस बदले हुए मौसम का असर बना रहेगा, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हाल के पूर्वानुमान के मुताबिक 6 मई से 7 मई तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना भी जताई गई है। 6 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। 7 मई को तापमान में हल्का इजाफा देखने को मिलेगा, जहां अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन खास तौर पर दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान है, जबकि आर्द्रता 65 से 45 प्रतिशत के बीच रह सकती है। 8 मई को भी मौसम सामान्य बना रहेगा, आसमान मुख्यतः साफ रहने की उम्मीद है। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है।
हालांकि इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 9 मई से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा और आर्द्रता 60 से 35 प्रतिशत के बीच रह सकती है। 10 मई को गर्मी और बढ़ेगी, अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दिन भी आसमान साफ रहने की संभावना है। 11 मई को भी गर्मी का असर जारी रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है।
इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 10 मई के बाद एनसीआर में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जिससे लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल, अगले दो दिनों तक मौसम राहत भरा रहेगा, लेकिन उसके बाद तेज गर्मी की वापसी तय मानी जा रही है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि बदलते मौसम के बीच स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और गर्मी बढ़ने पर आवश्यक सावधानियां अपनाएं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Weather: Mercury to Rise Gradually After Two Days; Intense Sunshine and Heat Expected Once Again After May 10
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: weather, ncr, india meteorological department, imd, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved