ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बावजूद
गोरक्षा के नाम पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ग्रेटर
नोएडा के सिरसा खदारपुर गांव का है, जहां कथित गोरक्षकों ने दो लोगों पर
जानलेवा हमला कर दिया। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हमले
में घायल सब्जी बेचने का काम करने वाले सिरसा मांझीपुर निवासी जबर सिंह
(35) और उनके फूफा भूपसिंह (45 )मेहंदीपुर गांव से एक दुधारू गाय खरीदकर घर
ला रहे थे, जिसके साथ उसका बछड़ा भी था। वे लोग पैदल ही अपने घर जा रहे
थे। रास्ते में वे दोनों आराम के लिए एक पेड़ के नीचे बैठ गए। इस बीच, कथित
गोरक्षकों का एक दल वहां पहुंचा और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। भूपसिंह
के मुताबिक, जब गोरक्षकों को यह विश्वास हो गया कि वे लोग गाय तस्कर नहीं
हैं बल्कि डेयरी से जुड़े लोग हैं, तब जाकर उन दोनों को छोड़ा गया। पुलिस
ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर
लिया गया है। दोनों को काफी गंभीर चोटें आई हैं। नोएडा जिला अस्पताल में
उनका इलाज जारी है।
जबरसिंह और भूपसिंह के मुताबिक एक मुसलमान दोस्त
ने उन्हें गाय दान में दी थी और वे उसी को लेकर अपने घर जा रहे थे।
भूपसिंह के परिजनों ने बताया कि उन्हें डेयरी के काम के लिए गाय चाहिए थी।
इसी से उनका परिवार चलता है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope