नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार को पुलिस और बदमाशों में मुठभेड हुई। बताया जा रहा है कि यूपी में छह अलग-अलग जगहों पर एनकाउंटर हुए। पुलिस ने नोएडा में हुए एनकाउंटर में इनामी बदमाश श्रवण चौधरी को मार गिराया गया। इसके साथ ही सहारनपुर, गाजियाबाद, दनकौर में भी पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिली है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
श्रवण पर दिल्ली और नोएडा में 50-50 हजार रुपए (कुल एक लाख) का इनाम रखा गया था। दोनों ही जगहों पर कई केस रजिस्टर थे। डीजीपी हेडक्वॉटर ने बताया कि श्रवण के पास से एके-47 जैसे खतरनाक हथियार मिले हैं। उसका एनकाउंटर नोएडा फेज 3 के पास हुआ। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, एक एनकाउंटर दनकौर में हुआ, वहां दो बदमाशों को गोली थी, दोनों फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। दोनों नोएडा से ट्रक चोरी करके ला रहे थे।
उनके दो अन्य साथी फिलहाल फरार हैं। सहारनपुर-शामली के पास एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी बदमाश अहसान उर्फ सलीम ढेर हो गया है। जो शामली के झिंझाना का रहने वाला था। सलीम गंभीर रूप से घायल हुआ था, बाद में हॉस्पिटल में उसकी मौत हुई।
उसके साथ एक और शख्स था, लेकिन वह भागने में कामयाब हुआ। पुलिस ने वहां से एक लाख रुपये, एक मोटरसाइकिल और एक पिस्टल बरामद की थी। एक एनकाउंटर गाजियाबाद में भी हुआ था। वहां राहुल नाम के बदमाश को पकडा गया है। उस मुठभेड में एक पुलिसकर्मी सचिन शर्मा घायल भी हुआ।
जब तक सीमा पर शांति नहीं होगी, चीन से संबंध सामान्य नहीं होंगे: एस. जयशंकर
तेजस्वी यादव बोले, भाजपा नहीं खोज पा रही विपक्षी एकता की काट
शिखर धवन के मामले में दिल्ली की अदालत ने कहा, बच्चे पर अकेले मां का अधिकार नहीं
Daily Horoscope