• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा में कंपनी कर्मियों से बंदूक के दम पर दो लाख की लूट, चार बदमाश फरार

Two Lakh Rupees Looted at Gunpoint from Company Employees in Noida; Four Criminals on the Run - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों से पिस्तौल के दम पर दो लाख रुपए और दो मोबाइल फोन लूट लिए। यह वारदात सेक्टर-62 अंडरपास के पास हुई, जहां बदमाशों ने ओवरटेक कर कंपनी की कार को रोका और लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के कविनगर निवासी नवल किशोर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी की ओर से उन्हें आने-जाने के लिए कार और चालक की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। शुक्रवार की सुबह नवल किशोर कंपनी से जुड़े भुगतान के सिलसिले में दिल्ली गए थे। कंपनी की कार को ओमपाल चला रहा था। शाम करीब चार बजे नवल किशोर दो लाख रुपए का भुगतान लेकर कार से नोएडा लौट रहे थे। जब उनकी कार सेक्टर-62 अंडरपास के पास पहुंची, तभी पीछे से आई एक कार ने तेज रफ्तार में ओवरटेक कर उनकी गाड़ी को जबरन रोक लिया। उस कार से चार बदमाश उतरकर आए और नवल किशोर तथा चालक ओमपाल को धमकाने लगे।
बदमाशों ने आरोप लगाया कि वे पीछे किसी झगड़े में शामिल होकर आ रहे हैं और इसी बहाने कार की तलाशी लेने की बात कहने लगे। बदमाशों के कहने पर नवल किशोर और चालक कार से उतरकर डिग्गी खोलकर दिखाने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ने अचानक पिस्तौल निकाल ली और दोनों को डरा-धमकाकर कार की आगे की सीट के नीचे रखे दो लाख रुपए से भरा बैग, दो मोबाइल फोन और कार की चाबी लूट ली। इसके बाद चारों बदमाश अपनी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ितों ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two Lakh Rupees Looted at Gunpoint from Company Employees in Noida; Four Criminals on the Run
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two lakh rupees, looted, gunpoint, company employees, noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved