• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आज 17 करोड़ रुपए के खर्च में महज 9 सेकंड में नीचे आ गिरेगी भ्रष्टाचार की ये इमारत

Today this building of corruption will come down in just 9 seconds at the cost of Rs 17 crore - Noida News in Hindi

नोएडा । ट्विन टावर गिराने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 17 करोड़ खर्च हो रहे हैं इसे गिराने में और इस खर्च को भी बिल्डर ही उठाएगा। महज 9 सेकंड में जमींदोज हो जाएगा ट्विन टावर। जिस जगह ये ट्विन टावर बना हुआ है, उस जगह की कीमत मौजूदा समय में 10 हजार रुपए प्रति वर्ग फीट है। मतलब ट्विन टावर की कीमत अभी के हिसाब से 1 हजार करोड़ से भी ज्यादा है। लेकिन विवाद के चलते अगर ट्विन टावर की वैल्यू की बात करें तो करीब 800 करोड़ ट्विन टावर की कीमत लगाई गई है। इसे बनाने में 250 से 300 करोड़ के बीच खर्च हुआ था। नेशनल बिल्डिंग कोड को ताक पर रख कर ट्विन टावर का निर्माण हुआ था। रातों रात बिल्डिंग बायलॉज में बदलाव किया गया था। इसीलिए भ्रष्टाचार की गई इमारत इतनी तेजी से इतनी ऊंची खड़ी हो गई। 2014 में हाई कोर्ट ने इसे अवैध घोषित किया था। इसे गिराने के भी आदेश दिए गए थे। लेकिन बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट चला गया। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Today this building of corruption will come down in just 9 seconds at the cost of Rs 17 crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: twin tower, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved