• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीपी और डीएम ने कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण

Tight security arrangements in Noida for the Kanwar Yatra; CP and DM inspect Kanwar routes - Noida News in Hindi

नोएडा । सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सोमवार को कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा, यातायात और बरसात के दौरान जलभराव जैसी संभावित समस्याओं का जायजा लिया। अधिकारियों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में कांवड़ यात्रा के लिए 8 मुख्य कांवड़ मार्ग और 6 साइड मार्ग चिन्हित किए गए हैं। इन मार्गों पर इस वर्ष डाक कांवड़ की संख्या अधिक रहने की संभावना को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के साथ-साथ आम लोगों को यातायात संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। निरीक्षण के दौरान सीपी लक्ष्मी सिंह और डीएम मेधा रूपम ने दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को निर्धारित मार्गों से ही सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया जाए। बरसात के मौसम को देखते हुए भी पुलिस और प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पिछले 5 वर्षों में हादसों वाले हॉटस्पॉट को चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। हॉटस्पॉट और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की भीड़, जाम या आपात स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंच सके।
गौतमबुद्ध नगर में कांवड़ मार्गों पर कुल 20 संवेदनशील जोन चिन्हित किए गए हैं। इन संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का उद्देश्य है कि कांवड़ियों की भीड़ के बीच किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को समय रहते रोका जा सके। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तकनीक का भी बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। जिले के सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों की निगरानी करीब 4 हजार सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है। इन कैमरों से मिलने वाले फुटेज की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी और ड्रोन सर्विलांस के जरिए भीड़ की स्थिति, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों और संभावित दुर्घटना वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति में संबंधित टीम को तत्काल मौके पर भेजने की व्यवस्था की गई है। कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर में करीब 4 हजार पुलिसकर्मियों को कांवड़ मार्गों और प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है। पुलिस बल को अलग-अलग क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों के हिसाब से जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इसके अलावा यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें भी लगातार सक्रिय हैं। महाशिवरात्रि के दिन जिले के 208 मंदिरों में विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस और प्रशासन की टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी। यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन सर्विलांस और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती के जरिए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी की गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tight security arrangements in Noida for the Kanwar Yatra; CP and DM inspect Kanwar routes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kanwar yatra, kanwar routes, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved