• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तीन अन्तर्राज्यीय चेन लुटेरे गिरफ्तार

Three interstate chain robbers arrested - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा पुलिस ने राहुल पच पच गैंग के तीन चेन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने पुणे और महाराष्ट्र में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया था और उसके बाद अब यह एनसीआर में चेन लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे। थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस ने 24 मार्च को सैक्टर 87 से अन्तर्राज्यीय लुटेरे दीपक कुमार सिंह पुत्र अभय सिंह निवासी गली नं0 2 अगर नगर प्रेम नगर किराडी सुलेमान नगर थाना लाम्बा मंदिर नांगलोई दिल्ली उम्र 24 वर्ष, रवि पुत्र रामबीर सिंह निवासी धन्ना नगर थाना जहांगंज जिला मैनपुरी हाल निवासी एफ 76 अगर नगर प्रेम नगर किराडी सुलेमान नगर थाना लाम्बा मंदिर नांगलोई दिल्ली उम्र 25 वर्ष और नवीन कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी अगर नगर प्रेम नगर 3 एफ112 थाना लाम्बा मंदिर नांगलोई दिल्ली (सुनार) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 6 चेन, नगद 8000 रुपये एवं 1 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी बरामद की गयी है।

अभियुक्तगण शातिर किस्म के लुटेरे है। जो चोरी की बाइक पर सवार होकर जनपद गौमतबुद्व नगर व एनसीआर के आसपास के जनपदो में महिलाओं व पुरुषो से सोने के जेवरात छीनने की घटना को अंजाम देते है। ये लोग राहुल पच-पच गैंग के सदस्य है। अभियुक्तगण गाड़ी बदल बदलकर घटनाओ को अंजाम देते है। इस गैंग के सदस्यो के द्वारा पूना, महाराष्ट्र में भी काफी घटनाएं की गयी हैं । वँहा इनके खिलाफ 10 से ज्यादा मुकदमें दर्ज है। इस गैंग द्वारा दिल्ली एनसीआर में काफी घटनाएं की गयी हैं। इनके पास से लगभग 12 तोले वेट के बराबर चेन जिसकी बाजार में कीमत 8 लाख रुपए है बरामद की गयी है। एक सुनार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दीपक के खिलाफ लगभग 50 मुकदमें दर्ज है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three interstate chain robbers arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, deepak kumar singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved