• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संयुक्त किसान मोर्चा की नोएडा प्राधिकरण के साथ वार्ता सकारात्मक, बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से चर्चा

Talks of Samyukta Kisan Morcha with Noida Authority positive, discussion with Greater Noida Authority on Wednesday - Noida News in Hindi

नोएडा। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े 14 किसान संगठनों के नेताओं और नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच मंगलवार को हुई वार्ता सकारात्मक रही। बैठक में किसान संगठनों द्वारा 10 प्रतिशत प्लॉट, 450 मीटर से 1000 मीटर तक की आबादी विनियमावली में संशोधन, और 2013 के नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभों को लागू करने जैसी मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। संयुक्त किसान मोर्चा के बयान के अनुसार, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों की मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कई मांगों को तुरंत पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही, कुछ अन्य मांगों को जल्द ही प्राधिकरण बोर्ड में पास कर किसानों के पक्ष में निर्णय लेने की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम. ने की, जिसमें दो एसीईओ और अन्य ओएसडी भी उपस्थित रहे।
संयुक्त किसान मोर्चा की अगली वार्ता 26 मार्च को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के साथ शाम चार बजे होगी। इसके बाद, 27 मार्च तक जिलाधिकारी के साथ विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की जाएगी। आगामी 28 मार्च को मोर्चा की प्रमुख सचिव (उद्योग) के साथ बैठक तय हो चुकी है। इन बैठकों में एनटीपीसी, यूपीसीडा, ईस्टर्न पेरीफेरल परियोजना, रेलवे, अंसल बिल्डर, हाइटेक बिल्डर, जेपी बिल्डर, शिव नाडार, अंबुजा बिरला सीमेंट, सेतु निगम, बिजली और पाइपलाइन परियोजनाओं के अलावा जेवर एयरपोर्ट, डीएमआईसी और डीएफसीसी परियोजनाओं के मुद्दों पर चर्चा होगी।
मंगलवार की बैठक में विशेष रूप से न्यायालय के आदेशानुसार पांच प्रतिशत के मूल प्लॉट और पांच प्रतिशत का पैसा देने का निर्णय, प्लॉट आवंटन के समय 10 प्रतिशत राशि जमा करने की पूर्व की नीति को बहाल करने का प्रस्ताव, भूलेख विभाग से पांच प्रतिशत प्लॉटों के अनुमोदन की प्रक्रिया को तेज करना शामिल रहा। इसके अलावा, जिन गांवों की फाइलें भूलेख विभाग में लंबित हैं, उन्हें शीघ्र अनुमोदित कर प्लानिंग विभाग में भेजने की बात हुई। गांवों के विकास के लिए अधिकारियों के दौरे और नोडल अधिकारी नियुक्त करने पर भी चर्चा हुई। रोजगार के मुद्दे पर संयुक्त किसान मोर्चा ने नोएडा स्थित सैमसंग सहित अन्य कंपनियों में स्थानीय युवाओं के लिए 40 प्रतिशत आरक्षण की मांग रखी, जिस पर अधिकारियों ने शिक्षित युवाओं की सूची प्रस्तुत करने को कहा।
मोर्चा से जुड़े भारतीय किसान यूनियन टिकैत, भाकियू महात्मा टिकैत, भाकियू भानु, भाकियू मंच, भाकियू अजगर, भाकियू संपूर्ण भारत, भाकियू कृषक शक्ति, भाकियू अखंड, भाकियू एकता, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा, किसान एकता महासंघ, किसान बेरोजगार सभा और जय जवान जय किसान मोर्चा के नेता शामिल हुए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Talks of Samyukta Kisan Morcha with Noida Authority positive, discussion with Greater Noida Authority on Wednesday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, talks held between the officials of samyukta kisan morcha, noida industrial development authority\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved