• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मोलिन करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा, कार्गो टर्मिनल की व्यवस्थाओं का भी लेंगे जायजा

Swiss President Guy Parmelin to Visit Noida International Airport; Will Also Review Cargo Terminal Facilities - Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मोलिन मंगलवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर नोएडा और गौतमबुद्धनगर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, स्विस राष्ट्रपति सुबह करीब साढ़े 11 बजे सड़क मार्ग से दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात प्रबंधन तक विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्हें एयरपोर्ट की विभिन्न व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों की ओर से उन्हें एयरपोर्ट की वर्तमान स्थिति, निर्माण एवं संचालन से जुड़ी तैयारियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देने की तैयारी है। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण भी कराया जाएगा। दौरे का एक प्रमुख हिस्सा एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल से जुड़ा होगा।
स्विस राष्ट्रपति को कार्गो टर्मिनल की व्यवस्थाओं और यहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी देने की तैयारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार और लॉजिस्टिक्स के लिहाज से एयर कार्गो की भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में राष्ट्रपति के दौरे को भारत और स्विट्जरलैंड के बीच व्यापारिक संबंधों के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। भारत और स्विट्जरलैंड के बीच कारोबार, निवेश और तकनीक के क्षेत्र में लगातार सहयोग बढ़ रहा है। ऐसे समय में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक और तकनीकी संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भविष्य में बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ विदेशी एयरलाइंस और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी नए विकल्प उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसी क्रम में स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख एयरपोर्ट से संचालित होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का लाभ भविष्य में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलने की संभावना जताई जा रही है।
स्विस राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। दिल्ली से एयरपोर्ट तक सड़क मार्ग से आने के दौरान रूट और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस के बीच समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण एविएशन और लॉजिस्टिक्स प्रोजेक्ट्स में शामिल किया जा रहा है। इसके शुरू होने से क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी, कारोबार, निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति का एयरपोर्ट दौरा न केवल कूटनीतिक बल्कि कारोबारी और तकनीकी दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Swiss President Guy Parmelin to Visit Noida International Airport; Will Also Review Cargo Terminal Facilities
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: guy parmelin, switzerland president, noida international airport, jewar airport, noida airport, cargo terminal, india switzerland relations, swiss president india visit, aviation infrastructure, air cargo, logistics hub, international connectivity, gautam buddh nagar, greater noida, uttar pradesh, airport development, india news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved