• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत 'रन फॉर एम्पावरमेंट' का आयोजन

Run for Empowerment organized in Noida under Mission Shakti 5.0 - Noida News in Hindi

नोएडा । उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत नोएडा स्टेडियम में 'रन फॉर एम्पावरमेंट' का आयोजन किया गया। इस दौड़ का शुभारंभ नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 4 से स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों, एनजीओ से जुड़ी महिलाओं, स्कूलों की छात्राओं और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मिशन शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाना है। इस दौड़ के माध्यम से नारी सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश फैलाने के लिए प्रतिभागियों ने विभिन्न जागरूकता प्लेकार्ड्स के साथ स्टेडियम के आसपास के मार्गों पर दौड़ लगाई। यह दौड़ नोएडा स्टेडियम में शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों से गुजरी।
जॉइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें जागरूकता अभियान, कल्याणकारी योजनाएं और महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान शामिल है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चौपालों का आयोजन भी किया जा रहा है ताकि महिलाओं के सामने आने वाली समस्याओं का तुरंत निदान हो सके। पुरुष पुलिस अधिकारियों द्वारा भी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं।
जॉइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा के मुताबिक, इस आयोजन में शामिल प्रतिभागियों ने नारी सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। एनजीओ और स्कूलों की भागीदारी ने इस कार्यक्रम को और प्रभावी बनाया। मिशन शक्ति 5.0 के तहत उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस द्वारा किए जा रहे ये प्रयास महिलाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इस दौड़ ने न केवल जागरूकता फैलाई, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Run for Empowerment organized in Noida under Mission Shakti 5.0
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, run for empowerment, mission shakti 50, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved