• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनसीआर में थमी बारिश, अब बढ़ेगा पारा, तेज धूप और उमस करेगी परेशान

Rain stopped in NCR, now mercury will rise, strong sunlight and humidity will trouble - Noida News in Hindi

नोएडा । दिल्ली-एनसीआर में लगातार कई दिनों से हो रही हल्की बारिश और बादलों का असर अब धीरे-धीरे खत्म होता नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बेहद कम है और मौसम शुष्क रहेगा। आसमान में हल्के बादल जरूर छाए रहेंगे, लेकिन लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। इसके विपरीत अब तापमान में इजाफा होगा और उमस के साथ-साथ तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 सितंबर तक एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। ह्यूमिडिटी का स्तर 55 से 75 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। इसका सीधा असर यह होगा कि सुबह और शाम के समय उमस लोगों को परेशान करेगी, जबकि दिन में धूप चुभने लगेगी।
12 सितंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन किसी भी तरह की तेज बारिश की संभावना नहीं है। 13 सितंबर को आसमान सामान्य रूप से बादलों से घिरा रहेगा, हालांकि उसके बाद यानी 14 और 15 सितंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने साफ किया है कि इस दौरान किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है यानी तेज बारिश या आंधी-तूफान की संभावना नहीं है। लंबे समय तक बारिश न होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। 34 डिग्री तक पहुंच चुका अधिकतम तापमान आने वाले दिनों में लोगों को उमस और पसीने से परेशान करेगा।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर के मध्य तक मानसून का असर कमजोर हो जाता है और इस बार भी यही स्थिति देखने को मिल रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rain stopped in NCR, now mercury will rise, strong sunlight and humidity will trouble
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ncr, rain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved