• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा में निकासी पर सवाल : फुटपाथ और दीवारों पर मिल रही अंडरपास में गिरी सैकड़ों नंबर प्लेट

Questions about drainage in Noida: Hundreds of number plates found on footpaths and walls in underpasses - Noida News in Hindi

नोएडा । नोएडा में लगातार हो रही बारिश के बाद जलनिकासी व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सेक्टर-150 से लेकर सेक्टर-162 तक जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कई जगहों पर अंडरपास पानी में डूब गए। जलभराव इतना अधिक रहा कि अंडरपास से गुजरने वाले कई वाहन पानी में फंस गए और कुछ वाहन खराब भी हो गए। इसी दौरान कई वाहनों की नंबर प्लेट भी पानी में डूबने और तेज बहाव के कारण वाहनों से निकलकर गिर गईं। अब बारिश का पानी कम होने के बाद अंडरपास और उसके आसपास गिरी नंबर प्लेटें लोगों को मिल रही हैं। बड़ी संख्या में नंबर प्लेट मिलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो को एनपीएक्स प्लाजा-सफीपुर अंडरपास के आसपास का बताया जा रहा है। वीडियो में सड़क किनारे फुटपाथ और दीवार के पास बड़ी संख्या में वाहनों की नंबर प्लेट रखी हुई दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि जलभराव के दौरान वाहन चालकों के वाहनों से नंबर प्लेट गिर गई थीं, जिन्हें बाद में स्थानीय लोगों ने पानी से निकालकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया। सेक्टर-148 अंडरपास भी बारिश के दौरान जलमग्न हो गया था।
इसके अलावा सेक्टर-150 से 162 के बीच आने-जाने वाले लोगों को भी भारी जलभराव का सामना करना पड़ा। अंडरपास में पानी भरने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कई लोग अपने वाहनों को पानी से निकालने की कोशिश करते नजर आए, जबकि कई वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गए। ऐसे में वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव की समस्या सामने आने के बाद नोएडा प्राधिकरण की ओर से पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए।
पंपों की मदद से अंडरपास में जमा पानी को बाहर निकालने का काम किया गया। हालांकि, पानी कम होने के बाद अब बड़ी संख्या में नंबर प्लेट मिलने का मामला चर्चा में है। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सैकड़ों नंबर प्लेट मिलने की बात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी इसको लेकर चर्चा है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जलभराव इतना अधिक था कि वाहनों के निचले हिस्से तक पानी पहुंच गया। इसी वजह से कई वाहनों की नंबर प्लेट निकलकर पानी में बह गईं।
बड़ी संख्या में नंबर प्लेटों का एक जगह जमा होना इस बात का संकेत है कि जलभराव के दौरान वाहन चालकों को किस स्तर की परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद नोएडा के कई अंडरपासों में सामने आई जलभराव की स्थिति ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों की मांग है कि बारिश के दौरान अंडरपास में पानी जमा न हो, इसके लिए स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में वाहन चालकों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Questions about drainage in Noida: Hundreds of number plates found on footpaths and walls in underpasses
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved