• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

Police caught the miscreants who cheated by changing ATM cards in an encounter - Noida News in Hindi

नोएडा । नोएडा के थाना फेस 2 पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार तड़के सुबह मुठभेड़ हो गई जिसमें 2 बदमाशों को पुलिस ने गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है। यह बदमाश लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर उनके पैसे निकालकर उनके साथ ठगी किया करते थे। इन बदमाशों के पास से अवैध हथियार और 26 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 8 नवंबर को थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा सेक्टर-82 कट भंगेल पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बिना नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार 2 व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वह नहीं रुके और मोटरसाइकिल को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो वह मोटरसाइकिल को मोड़कर नाले की पटरी पर भागने लगे और स्वयं को घिरता देखकर मोटरसाइकिल को वही गिराकर दोनो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये हैं।
पुलिस ने बताया है कि घायल बदमाशों की पहचान हनीफ (32) और शकील (25) निवासी जिला पलवल, हरियाणा के रूप में हुई है। बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध देशी तमंचे .315 बोर, 2 खोखा कारतूस .315 बोर और 2 जिंदा कारतूस .315 बोर, 1 मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट और 26 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
पुलिस ने बताया है कि दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं जो एनसीआर क्षेत्र में लोगों की मदद के बहाने धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड को बदलकर उनके पैसै निकाल लेते थे। यह बदमाश अब तक सैकड़ो वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और इन पर दर्जनों मुकदमे एनसीआर के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police caught the miscreants who cheated by changing ATM cards in an encounter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: atm, encounter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved