• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्लॉट को फर्जी दस्तावेज बनाकर 6.12 करोड़ में बेचा, तीन गिरफ्तार, 1.36 करोड़ फ्रीज

Plot sold for Rs 6.12 crore by making fake documents, three arrested, Rs 1.36 crore frozen - Noida News in Hindi

नोएडा । नोएडा पुलिस ने एक प्लॉट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे एक कंपनी को 6.12 करोड़ में बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने 1.36 करोड रुपए फ्रीज भी करवाए हैं। इन्हें कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने हाल ही में सेक्टर-40 में डी-155 के मालिक के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और एक कंपनी के नाम बैनामा कर उसे बेच दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इनकी पहचान शोएब, संदीप गोयल और शमशेर सिंह के रूप में हुई है। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपियों को सेक्टर-49 चौराहा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि तीनों की नजर सेक्टर-40 के डी-155 प्लॉट पर थी। तीनों ने जानकारी हासिल की इसके बाद पीड़ित के पिता के नाम से फर्जी आधार कार्ड व अन्य जमीनी कागजात तैयार किए।
आरोपी शमशेर ने वाई जानकी रमैया बनकर उपरोक्त प्लॉट को इमेन्स पावर प्रालि. को 6 करोड़ 12 लाख रुपए लेकर फर्जी बैनामा करके बेच दिया। तीनों के साथी राजकुमार चौहान उर्फ प्रधान ने अपने बेटे शोएब के साइबर कैफे में फर्जी कागजात तैयार किया था। राजकुमार चौहान उर्फ प्रधान पहले भी इस तरह की धोखाधड़ी कर चुका है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Plot sold for Rs 6.12 crore by making fake documents, three arrested, Rs 1.36 crore frozen
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: plot sold for rs 612 crore, by making fake documents, three arrested, rs 136 crore frozen, noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved