• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा में आंधी के कारण बिल्डिंग की मरम्मत के लिए लगाई गई सेटरिंग के नीचे लोग दबने से हुए घायल

People injured after getting buried under the setting installed for repairing the building due to storm in Noida - Noida News in Hindi

नोएडा,। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की रात तेज आंधी के चलते कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और नोएडा में भी एक बिल्डिंग की सेटरिंग गिरने से 3 से 4 लोग घायल हो गए और करीब 10 गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं। पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी हुई है। यह घटना नोएडा के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र की है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार की रात अचानक आंधी और कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। तेज हवाएं चलने के कारण दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। शुक्रवार रात करीब दस बजे आंधी चलने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके कारण कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए। हालांकि इन सबके बीच दिल्ली- एनसीआर के निवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम में आए अचानक इस बदलाव के कारण दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद में कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम भी हुआ। नोएडा के कई स्थान पर बिजली चली गई।मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, समूचे दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी व तूफान के साथ बारिश हो सकती है। यहां 50 से 70 किमीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि इंदिरापुरम, हिंडन एयर फोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, नोएडा, लोनी, छपरौला, ग्रेटर नोएडा, दादरी आदि में हल्की बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान है।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People injured after getting buried under the setting installed for repairing the building due to storm in Noida
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: storm in noida, noida news, up news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved