• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आंधी तूफान से नोएडा में गिरी शटरिंग में दबे 4 में से एक की हुई मौत

One of the 4 buried under shuttering fallen in Noida due to storm dies - Noida News in Hindi

नोएडा। दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार रात अचानक आई तेज आंधी और तूफान के चलते कई हादसे हुए, जिनमें अब तक दिल्ली में दो और नोएडा में एक मौत की खबर सामने आई है। नोएडा के सेक्टर 58 में एक बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से चार लोग उसमें दब गए, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। तीन अभी गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 10 मई की रात थाना सेक्टर 58 इलाके में बिल्डिंग की मरम्मत के लिये लगाए गए लोहे के पाइप की शटरिंग तेज आंधी तूफान आने के कारण गिर गई थी। सूचना पर तत्काल थाना सेक्टर 58 पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल हुए 4 व्यक्तियों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जिनमें से एक व्यक्ति जय गोविंद झा (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसके अलावा दिल्ली में हुई दो मौतों में से एक घटना की जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक दिल्ली पुलिस को बीती रात लगभग 11.20 पर एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। जिसमें कॉल करने वाले ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट सेंटर जनकपुरी फ्लाईओवर के पास एक पेड़ गिर गया है, जिसमें उसके अंकल अपनी मोपेड समेत फंस गए हैं।
सूचना पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एक कार और मोपेड के ऊपर पेड़ गिर गया था। इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई और मोपेड सवार जयप्रकाश घायल हो गए थे। उन्हें डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-One of the 4 buried under shuttering fallen in Noida due to storm dies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved