• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

NCR में पॉकेटमारी और राहगीरों से मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार

One arrested for pickpocketing and stealing mobile phones from passersby in NCR - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा पुलिस ने पिक पॉकेट और राहगीरों से मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। इसने एनसीआर में अलग-अलग जगह पर कई लोगों के मोबाइल पर हाथ साफ किया है। नोएडा में भी इसने एक पीड़ित का आईफोन चोरी किया था, जिसको पुलिस ने महज 24 घंटे में बरामद करते हुए इसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 6 फरवरी को एक पीड़ित ने थाना सेक्टर-113 में मोबाइल चोरी की सूचना दी थी। इस मामले में पुलिस ने विकास उर्फ विक्का को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पीड़ित का आईफोन, दो अन्य चोरी के मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई। उसके खिलाफ करीब 8 मामले दर्ज हैं। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-One arrested for pickpocketing and stealing mobile phones from passersby in NCR
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pickpocketing, stealing mobile phone, ncr, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved