नोएडा। नोएडा में तेज बारिश की वजह से नोएडा के सेक्टर-44 में निर्माणाधीन मकान की एक दीवार गिर गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। इनकी पहचान अजय 18 साल और राम मिलन 16 साल हुई है। इन दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है। ये दोनों मध्यप्रदेश के रहने वाले है। यहां मजदूरी करते थे। इसके अलावा निठारी में एक टीन शेड उड़ गई व कई स्थानों पर पेड़ गिरने की जानकारी भी है। इससे पहले 29 मार्च को भी शहर वासियों को ऐसा ही मौसम देखने को मिला था। इससे तापमान में गिरावट आई है, साथ ही बारिश की वजह से कई सेक्टरों में बिजली सप्लाई बाधित हुई। वहीं शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात भी स्लो है। नोएडा में सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग की माने तो आगामी तीन दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम के समय हवा की रफ्तार काफी तेज करीब 50 किमी प्रतिघंटा के आसपास रही। बारिश की कम होने के साथ हवा की स्पीड भी कम हो गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
(आईएएनएस)
राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ से मिले नेपाल के पीएम प्रचंड
बेंगलुरु में जल्द खुलेगा ऑस्ट्रेलियाई वाणिज्य दूतावास
सीएम केजरीवाल चेन्नई जाकर एमके स्टालिन से मिले, अध्यादेश के मुद्दे पर समर्थन मांगा
Daily Horoscope