नोएडा।कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए नोएडा जिले में 22 हॉटस्पॉट की पहचान करके उन्हें सील किया गया है। इन प्रतिबंधों के दौरान जनता की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रशासन ने एक एकीकृत नियंत्रण कक्ष शुरू किया है। गौतम बौद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट सुहास लालिनकेरे ने एक ट्वीट करके घोषणा की, "एकीकृत नियंत्रण कक्ष 18004192211, हम आपकी सेवा में हैं"। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रशासन पूर्व में की गई यात्राओं के ब्यौरे खोजने के साथ-साथ घरों की मेपिंग भी कर रही है। "टीम 300 (रोकथाम करने के लिए बनी टीम) ने अब तक 52,130 परिवारों का दौरा किया है। उन्हें 338 व्यक्तियों की पूर्व में यात्रा करने की जानकारी मिली है। उनकी निगरानी की जा रही है।"
बता दें कि जिला मजिस्ट्रेट ने बुधवार शाम को इन हॉटस्पॉटों की घोषणा की, जिनमें 12 क्लस्टर, 10 एपिकसेंटर और कुल 34 इलाके शामिल हैं।
मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा व बसपा ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope