• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 11

नोएडा : खाना बनाते फटा छोटा सिलेंडर, छह झुलसे, दो गंभीर

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित छलेरा गांव में छोटा सिलेंडर फटने से छह लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे नीरज सैनी और भीम सैनी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य चार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि छलेरा गांव के गली नंबर एक में अरुण सैनी का मकान है। यहां कुछ लोग किराए पर भी रहते हैं। शुक्रवार रात खाना बनाते समय छोटे सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने के लिए लोग मौके पर पहुंचे, तभी सिलेंडर फट गया।

सिलेंडर फटने से पास में मौजूद गणेश कुमार, कैपली, सलाम, इस्तेखान, नीरज सैनी और भीम सैनी झुलस गए। नीरज और भीम 30 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी घटनास्थल की ओर रवाना हुई। हालांकि वाहन के वहां पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। किचन का सामान भी इस दौरान जल गया।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Noida: Small cylinder burst while cooking, six scorched, two serious
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, small cylinder, rajneesh verma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved