• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

COVID-19 : नोएडा में 6 नए मामले, संख्या पहुचीं 109

Noida records six fresh corona cases in one day - Noida News in Hindi

गौतमबुद्धनगर। नोएडा में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कोरोना के 6 नये मामले सामने आये हैं। इस तरह नोएडा में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 109 पहुंच गई है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, जो 6 नये मामले सामने आये हैं उसमें 5 मरीज जेजे कॉलोनी सेक्टर 8 नोएडा के निवासी है जिसमें 4 पुरुष शामिल हैं जिनकी उम्र 18, 11, 48 और 16 साल है वहीं एक 32 वर्षीय महिला शामिल है, ये पहले से ही शारदा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में थे। वहीं एक 35 वर्षीय सीआरपीएफ का जवान है जो कि मयूर विहार दिल्ली का निवासी है। नोएडा में संक्रमित कुल 109 लोगों में 56 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं और 53 संक्रमित मरीजों का नोएडा के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसमें शारदा अस्पताल में 28, ग्रेटर नोएडा के जिम्स में 13, चाइल्ड पीजीआई में 9 मरीज और दिल्ली में 3 मरीजों का इलाज चल रहा है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Noida records six fresh corona cases in one day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, corona cases, coronavirus, covid 19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved