• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा : 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम में पुलिस कर रही है 12,600 पौधरोपण

Noida: Police is planting 12,600 saplings in the Ek Ped Maa Ke Naam program - Noida News in Hindi

नोएडा । उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते दिनों पड़ी भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते लोगों का बुरा हाल हो गया था। इसके बाद शासन ने ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत गौतमबुद्ध नगर में भी सभी विभाग वृहद पौधरोपण कार्यक्रम कर रहे हैं। गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधरोपण करने का संदेश देते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ अभियान में शिरकत की। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें अनमोल जीवन प्रदान करते हैं एवं प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण बहुत जरूरी है। सभी नागरिकों को मिलकर स्वच्छ हवा पाने और ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन आदि समस्याओं को कम करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने होंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत गौतमबुद्धनगर रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस मुख्यालय एवं सभी थानों और कार्यालयों में लगभग 12,600 पेड़ लगाए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए परिवहन शाखा, परेड ग्राउंड आदि का जायजा लिया और साफ-सफाई के साथ ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को लेकर जरूरी दिशानिर्देश दिए।
इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने भी पुलिस कमिश्नर के साथ पौधरोपण में भाग लिया। इस कार्यक्रम के तहत अब जिले के सभी थानों और दफ्तर में भी पौधे लगाए जाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Noida: Police is planting 12,600 saplings in the Ek Ped Maa Ke Naam program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ek ped maa ke naam, noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved