• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा: पहले चरण के मतदान में एक दिन शेष, पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू

Noida: One day left in the first phase of elections, the departure of the polling parties started. - Noida News in Hindi

नोएडा। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान 10 फरवरी को होने है। गौतमबुद्धनगर नगर जिले में तीन विधानसभा क्षेत्रों के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां सुबह से ही रवाना होना शुरू हो गई। नोएडा फूल मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियां रवानगी कर रही है। जिलाधिकारी सुहास एल वाई के आलावा अन्य अधिकारी सुबह से ही सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। जिले में कोरोना के कारण तीन प्रथान स्थल बनाए गए हैं। मतदान के बाद सभी ईवीएम मशीनों को फूल मंडी स्थित बने स्ट्रांग रूम में लाकर रखा जाएगा। चुनाव को लेकर 2025 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं वहीं प्रत्येक पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी शामिल है। चुनाव में करीब 8 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यदि इनमें कोई कर्मचारी किसी कारण ड्यूटी में नहीं आ सका तो उनकी जगह रिजर्व कार्मिको की ड्यूटी लगाई जाएगी। कोरोना से बचाव के लिए ईवीएम के साथ एक झोले में सेनिटाइजर, मास्क हाथों के ग्लव्स व अन्य सामग्री रखी गई हैं। मतदान के समय एक बूथ पर भीड़ न हो इसके लिए पोलिंग पार्टी की संख्या बढ़ाई गई है।
जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया, तीनों विधानसभा क्षेत्रों नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा में पोलिंग पार्टी प्रस्थान करना शुरू कर गई हैं और पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया है। ईवीएम व अन्य स्टेशन सामग्री को प्राप्त करना शुरू कर दी है। बारिश के कारण सुबह लोगों को परेशानी हुई है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था की लिए पैरा मिल्रिटी फोर्स को तैनात किया गया है, वीडियो बनाई जा रही है। चुनाव एक त्यौहार है और नोएडा में ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की लोगों से अपील करेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Noida: One day left in the first phase of elections, the departure of the polling parties started.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, first phase of polling, one day left, the departure of polling parties started, up election 2022, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved