• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा : इन्वर्टर की बैटरी फटने से एसेंशियल ऑयल कंपनी में लगी आग, जन हानि नहीं

Noida: Fire broke out in Essential Oil Company due to inverter battery explosion, no casualties - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा में बुधवार शाम को सेक्टर-62 स्थित कंपनी में आग लग गई। आग लगने से कंपनी में रखा तैयार मॉल जल गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस आग से कोई जन हानि नहीं हुई है। चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने बताया कि शाम करीब सवा चार बजे सी 56ए/25 सेक्टर 62 एसेंशियल ऑयल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, नोएडा में आग लगने की जानकारी मिली। जानकारी गार्ड ने दी थी। आग लगते ही कंपनी में काम करने वाले सभी कर्मचारी बाहर आ गए थे। गनीमत रही कि आग में कोई कर्मचारी फंसा नहीं। सीएफओ ने बताया कि आग तीसरे तल पर इन्वर्टर की बैटरी फटने से लगी और तेजी से फैल गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद कंपनी के अंदर जाकर टोह ली कि कोई अंदर है तो नहीं। मॉल और मशीनरी के अलावा अंदर कोई नहीं था। ऐसे में जन हानि नहीं हुई है। बता दे इससे पहले फेज-2 स्थित एक कंपनी में तड़के सवा तीन बजे आग लगी थी। आग बुझाने में करीब 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Noida: Fire broke out in Essential Oil Company due to inverter battery explosion, no casualties
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, chief fire officer, pradeep choubey, essential oil association of india, fire, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved