• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा : कलेक्शन एजेंट ने भाई के साथ मिलकर 17 लाख रुपए हड़पने की रची साजिश, दोनों गिरफ्तार

Noida: Collection agent conspired with brother to embezzle Rs 17 lakh, both arrested - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा की एक कंपनी में काम करने वाले कलेक्शन एजेंट ने साजिश रच कर 17 लाख रुपए उड़ा लिए और अपने भाई के साथ भागने की तैयारी कर रहा था। उसने अपनी कंपनी को लूट की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी को भाई के साथ दबोच लिया। वहीं, रुपए भी बरामद कर लिए गए। नोएडा की सेक्टर-126 थाना की पुलिस ने रोहित भाटी और राहुल भाटी को सेक्टर-37 स्थित बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों गबन की गई रकम लेकर भागने की फिराक में थे। पूछताछ के दौरान रोहित भाटी ने बताया कि वह करीब डेढ़ महीने से कंपनी में कैश कलेक्शन का काम कर रहा था। एक साथ इतने रुपए देखकर मन में लालच आ गया। इसके बाद अपने भाई के साथ मिलकर रुपए गबन करने की प्लानिंग की।
उसने बताया कि सोमवार की शाम हाजीपुर अंडरपास के निकट भाई को बुलाकर रुपए दे दिए। इसके बाद कंपनी के मालिक को लूट की झूठी सूचना दी।
दूसरी तरफ पुलिस भी एक्टिव हुई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके साथ ही कई लोगों से पूछताछ की गई। इसी दौरान पुलिस को सारे मामले की जानकारी मिल गई। फिर, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Noida: Collection agent conspired with brother to embezzle Rs 17 lakh, both arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, collection agent, robbery, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved