• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा: कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Noida: Car Theft Gang Busted, Three Accused Arrested - Noida News in Hindi

नोएडा । नोएडा के थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चोरी और धोखाधड़ी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने वांछित तीन अभियुक्तों को चोरी की गई कार और चाबी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, थाना सेक्टर-113 की पुलिस टीम ने पर्थला डूब क्षेत्र कब्रिस्तान सर्विस रोड के पास से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बरामद की गई कार बिना नंबर प्लेट की थी, जिसे चोरी के बाद छिपाकर रखा गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त अरुण भारद्वाज सेकेंड हैंड कार की खरीद-फरोख्त का काम करता है। उसने पीड़ित को कार बेचते समय ही उसकी डुप्लीकेट चाबी बनवा ली थी और कार में जीपीएस डिवाइस भी लगवा दी थी। कार की बिक्री के बाद, ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही उसने अपने साथी लोकेश नागर और अमित नागर के साथ मिलकर कार को चोरी करवा लिया। बताया गया कि कार पर फाइनेंस भी चल रहा था। अभियुक्त अरुण ने पीड़ित से कार की पूरी रकम पहले ही प्राप्त कर ली थी और बाद में उसी कार को चोरी कराकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की योजना बना रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेश नागर (36 वर्ष), अरुण भारद्वाज (39 वर्ष) और अमित नागर (24 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद जिले के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक टाटा नेक्सोन कार और एक कार चाबी बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, तीनों अभियुक्तों के खिलाफ इसी मामले में बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी संबंधित थानों से जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Noida: Car Theft Gang Busted, Three Accused Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, car theft gang, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved