• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा : मौसम विभाग के मुताबिक में आज भी होगी बारिश, दो दिनों में ही पारा जाएगा 40 के पार

Noida: According to the Weather Department, Rain Expected Today as Well; Mercury Set to Cross 40-Degree Mark Within Two Days - Noida News in Hindi

नोएडा । एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है। बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और कई इलाकों में हल्की बारिश तथा गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 13 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज के लिए गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। बीते कुछ दिनों से एनसीआर में मौसम सुहावना बना हुआ है। तेज धूप और लू से परेशान लोगों को बारिश और बादलों ने राहत दी है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस हो रही है। लेकिन दूसरी ओर, बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी सामने आ रही है। ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूल वाहनों को धीमी रफ्तार से गुजरना पड़ रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के 7 दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 मई को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद 15 मई से मौसम एक बार फिर करवट बदलने लगेगा। 15 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा और गर्मी बढ़ने लगेगी। 16 मई को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, 17 मई को पारा 41 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा।
18 मई को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 15 मई से 18 मई तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों में बादलों और हल्की बारिश का असर खत्म होने लगेगा, जिसके बाद तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Noida: According to the Weather Department, Rain Expected Today as Well; Mercury Set to Cross 40-Degree Mark Within Two Days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: weather department, rain, noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved