• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवैध रूप से नाइजीरिया भेजी जा रही लाखों की दवाइयों के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार

Nigerian arrested with medicines worth lakhs being sent illegally to Nigeria - Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के औषधि विभाग और ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा 2 कोतवाली पुलिस ने एक नाइजीरियाई युवक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से दवाइयों की एक बड़ी खेप बरामद की है। इन दवाइयां को यह युवक नाइजीरिया लेकर जा रहा था। इसके पास से इन दवाइयां का आठ लाख रुपए का बिल बरामद हुआ है। बिल युवक के नाम पर ही है जबकि ये बिल किसी संस्था या कंपनी के नाम पर होना चाहिए था। दवाई की मार्केट वैल्यू करीब 15 से 20 लख रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई मंगलवार रात को हुई।
औषधि विभाग के निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की रात विभाग की टीम ने पुलिस के साथ सेक्टर बीटा टू से एक नाइजीरिया युवक को पकड़ा। तलाशी में युवक के पास से दवाइयों से भरे चार बाग मिले जिसमें एंटी कैंसर खून बनाने के अलावा कुल 20 दवाइयां थी।
युवक दवाइयां को नाइजीरिया लेकर जा रहा था। रात में उसकी दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट थी।
उन्होंने बताया कि दवाइयों को विदेश ले जाने के मानक पूरे नहीं किए गए थे। दवाइयों का बिल किसी फॉर्म के नाम पर होना चाहिए, लेकिन दवाइयां का बिल युवक के नाम पर था।
पूछताछ में नाइजीरिया युवक ने बताया कि वहां लोगों के लिए वह दवाइयां लेकर जा रहा है। दवाइयां को जांच के लिए लैब में भी भेजा गया है। कुछ दवाइयां ऐसी थी जो दो से आठ डिग्री के बीच में होनी चाहिए और उनके साथ की पैक लगा होना चाहिए लेकिन वह भी नहीं लगा हुआ था।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nigerian arrested with medicines worth lakhs being sent illegally to Nigeria
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nigeria, medicine, greater noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved