• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा में 5 हजार से ज्यादा कटे चालान, 35 वाहन सीज, यातायात नियमों के उल्लंघन और नो पार्किंग के खिलाफ भी चला अभियान

More than 5 thousand challans issued in Noida, 35 vehicles seized, campaign against violation of traffic rules and no parking - Noida News in Hindi

नोएडा । गौतमबुद्धनगर कमिश्‍नरेट में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन को सुगम व सुचारु यातायात व्यवस्था प्रदान किए जाने के उद्देश्य से नोएडा शहर में सेक्टर 15 गोलचक्कर चौक, सेक्टर 27 विनायक अस्पताल, सेक्टर 125, माॅडल टाउन पर विशेष अभियान चलाकर विपरीत दिशा एवं नो-पार्किंग में खडे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 236 ई-चालान एवं 35 वाहनों के खिलाफ सीज तथा क्रेनों की सहायता से 42 वाहनों के खिलाफ टो की कार्यवाही की गई। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत13 जनवरी को यातायात पुलिस की रोड सेफ्टी सेल द्वारा कोहरे के दृष्टिगत सडक दुर्घटनाओं से बचाव व यातायात नियमों का पालन करने के लिए किसान चौक, बिसरख, सूरजपुर पर आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन करने के लिए जागरूक किया गया। डीएनडी टोल, महामाया फ्लाई ओवर व जेवर टोल प्लाजा पर कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए अनाउसमेन्ट के माध्यम से वाहन चालकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही चालान की भी करवाई की गई, जिसमें विपरीत दिशा के 369, फिटनेस समाप्त होने के 17, दोषपूर्ण नंबबर प्लेट के 93, नो-पार्किंग के 507, अन्य 4416, कुल 5402 ई-चालान किए गए और 35 वाहन सीज किए गए। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-More than 5 thousand challans issued in Noida, 35 vehicles seized, campaign against violation of traffic rules and no parking
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: more than 5 thousand challans issued, in noida, 35 vehicles seized, campaign against violation, of traffic rules, and no parking, noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved