• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लुक्सर जेल पहुंचे मंत्री दारा सिंह चौहान, 3,200 से ज्यादा मुलाकाती भाई-बहनों ने बांधी राखी

Minister Dara Singh Chauhan reached Luxor Jail, more than 3,200 visiting brothers and sisters tied Rakhi - Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सोमवार को ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल पहुंचे थे। उन्होंने जेल का निरीक्षण किया और महिला बंदी से राखी भी बंधवाई। रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल में 10 अलग-अलग शिफ्ट में 3,200 से ज्यादा मुलाकाती भाई-बहनों ने एक-दूसरे से मुलाकात की और राखी का पर्व मनाया। कारागार मंत्री ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल में पहुंचने के बाद उन्होंने निरीक्षण किया। जेल में बंद पुरुष और महिला बंदियों से बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश की सभी जेलों में बंद महिला और पुरुष कैदियों को उनके भाइयों और बहनों से मिलवाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। खाने-पीने के साथ-साथ उनके साथ बैठने और समय बिताने का भी प्रबंध किया गया। इस तरह की व्यवस्था अन्य त्योहारों में भी लागू होगी।
दारा सिंह चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन छुट्टी रहती है और उस दिन मुलाकात नहीं हो पाती है। जेल में बंद कैदी अपनी बहनों से राखी बंधवाने को तरस जाते हैं। हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि इस तरीके के किसी भी पर्व पर जेल में बंद कैदी मायूस नहीं होंगे। उन्होंने कैदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं और अन्य विषयों पर बातचीत की। उन्हें कैदियों से संतोषजनक उत्तर प्राप्त हुआ।
इस दौरान जेल में बाकायदा टेंट लगाकर मुलाकात करने आए परिजनों से कैदियों को मिलवाया गया। उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minister Dara Singh Chauhan reached Luxor Jail, more than 3,200 visiting brothers and sisters tied Rakhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, uttar pradesh, minister dara singh chauhan, rakshabandhan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved