• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा के उद्यानिक डंपिंग साइट पर लगी भीषण आग

Massive fire at Noidas horticulture dumping site - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-32 स्थित उद्यानिक वेस्ट डंपिंग ग्राउंड में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। आग खाली मैदान में पड़े वेस्ट (कूड़े) में लगी, जिससे कई किलोमीटर दूर तक काले धुएं का गुबार दिखने लगा। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के क्षेत्र में आवाजाही में परेशानी हो रही है। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गई हैं। वहीं, आग बुझाने का काम लगातार जारी है। इससे पहले भी यहां दो बार आग लग चुकी है और हर बार आग बुझाने में एक सप्ताह से ज्यादा का समय लगा था। इस बार आग कैसे लगी, इसे लेकर जांच जारी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी आग की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सेक्टर-32 में पार्क और हार्टिकल्चर का वेस्ट डंप किया जाता है, जिसमें पत्तियां और अन्य कूड़े होते हैं। इसके लिए यहां गहरे गड्ढे बनाए गए हैं, जहां पत्तों को दबा दिया जाता है। बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से यहां गीला और सूखा कूड़ा भी डंप किया जा रहा था, जिससे आग लगने की आशंका थी।
आग की वजह से इलाके में धुआं फैल गया है, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। साथ ही, आग के फैलने से अफरा-तफरी मच गई और आसपास खड़े वाहनों को हटा लिया गया। दमकल विभाग और प्राधिकरण को सूचित किया गया। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अब तक आग में किसी के फंसे होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। प्राधिकरण के टैंकर भी आग को पूरी तरह बुझाने के लिए मौके पर हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Massive fire at Noidas horticulture dumping site
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, waste dumping ground, fire, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved