• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एल्विश यादव के रेव पार्टी मामले में चली लंबी पूछताछ, बदरपुर से लाए जाते थे सांप

Long inquiry went on in the rave party case of Elvish Yadav, snakes were brought from Badarpur. - Noida News in Hindi

नोएडा। सांप तस्करी और नोएडा में रेव पार्टी मामले में धीरे-धीरे जांच आगे बढ़ रही है। आरोपियों को रिमांड में लेने के बाद नोएडा पुलिस उनसे कई घंटे की पूछताछ कर चुकी है। इस पूछताछ में पुलिस के सामने कई खुलासे आरोपियों ने किए हैं। आरोपियों ने यह भी जानकारी दी है कि एल्विश यादव की पार्टियों में बदरपुर से सांप लाए जाते थे।आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया है कि वह रेव पार्टी में सांप और जहर का इंतजाम करता था। जैसी डिमांड होती थी, उसी के अनुसार सपेरे से लेकर ट्रेनर और बाकी चीजें प्रोवाइड कराता था। वह इसे दिल्ली के बदरपुर के पास के एक गांव से लाता था। इसे सपेरों का गढ़ माना जाता है। उसने पुलिस को कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी बताए हैं जो रेव पार्टी में बीन प्रोग्राम और सांपों का खेल करवाते थे। उनमें से कुछ ऐसे भी हैं। जिनका एल्विश और फाजिलपुरिया से कनेक्शन है। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है।
राहुल समेत पांचों आरोपियों की रविवार शाम 54 घंटे की रिमांड पूरी हो गई, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक एल्विश केस से जुड़ी काफी जानकारी मिल चुकी है। वह अब इन सभी लोगों से पूछताछ करेगी। अभी तक राहुल और एल्विश को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ नहीं कराई जा सकी है। जरूरत पड़ने पर राहुल समेत पांचों आरोपियों की भी दोबारा से रिमांड ली जा सकती है। इसके लिए दो से तीन दिन में कोर्ट में रिमांड के लिए अर्जी देगी।
पहले दिन राहुल ने बताया था कि उसने सबसे ज्यादा पार्टी गुरुग्राम में की। जिसके बाद पुलिस उसे गुरुग्राम और दिल्ली के फार्म हाउस लेकर गई। वहां पर पुलिस को कई नए साक्ष्य मिले, लेकिन पुलिस ने उसका खुलासा नहीं किया है।
हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया को भी पुलिस पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर सकती है। एल्विश के साथ उसका वीडियो सामने आ चुका है। राहुल ने अपने बयान में कई बार फाजिलपुरिया का जिक्र भी किया है। राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने गुडगांव के फाजिलपुर गांव में पार्टी ऑर्गेनाइज कराई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Long inquiry went on in the rave party case of Elvish Yadav, snakes were brought from Badarpur.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: elvish yadav, snake, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved