• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली-एनसीआर में छाया हल्का कोहरा, कोल्ड वेव से आएगी तापमान में गिरावट

Light fog in Delhi-NCR, cold wave will bring down the temperature - Noida News in Hindi

नोएडा । एनसीआर में लगातार ठंड बढ़ रही है। सोमवार सुबह हल्का कोहरा दिखाई दिया। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से घने कोहरे से एनसीआर के लोगों का सामना होने की उम्मीद है। जिसके बाद न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। इसके साथ ही कोल्ड वेव के कारण न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक जाने की उम्मीद है और अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह का तापमान 5 डिग्री था और दिन का तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ-साथ कभी बादल और कभी धूप का सामना लोग करेंगे। 17 दिसंबर से मौसम विभाग ने यह सूचना जारी की है कि कोल्ड वेव चलने की वजह से न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसंबर को कोल्ड वेव की शुरुआत होगी और अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 19 दिसंबर को भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। वही मौसम विभाग ने बताया है कि 20 दिसंबर को घना कोहरा एनसीआर में छाया रहेगा और उससे अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक होने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 20 दिसंबर के बाद अचानक मौसम फिर बदलेगा और अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 20 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Light fog in Delhi-NCR, cold wave will bring down the temperature
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, cold wave, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved