• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पतंग महोत्सव : आसमान में लहराईं रंग-बिरंगी पतंगे; ओडिशा, केरल, राजस्थान, गुजरात और कर्नाटक ने मारी बाजी

Kite Festival: Colourful kites flew in the sky; Odisha, Kerala, Rajasthan, Gujarat and Karnataka won - Noida News in Hindi

नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा का आसमान शुक्रवार को रंगों और उत्साह से भर गया। तीन दिवसीय नोएडा राष्ट्रीय पतंग महोत्सव, 2024 के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम. और एसीईओ संजय खत्री ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में अलग-अलग तरह की पतंगों ने आसमान को आच्छादित कर लिया। विभिन्न टीमों ने अपने पतंग उड़ाने के कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक स्कूली बच्चों ने भाग लिया। स्फीयर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मंच पर अपने पतंग उड़ाने के कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का उत्साहवर्धन हुआ। स्कूली बच्चे आसमान में उड़ रही रंग-बिरंगी और विशालकाय पतंगों को देखकर काफी आनंदित हुए। ओवरऑल चैंपियन ओडिशा के काइट माइन रहे। रिंग काइट चैंपियनशिप श्रेणी में केरल एवं लक्षद्वीप की वन इंडिया काइट टीम विजेता रही। भारतीय पारंपरिक ट्रेन पतंग चैंपियनशिप में राजस्थान के लेक सिटी काइट क्लब ने बाजी मारी। स्पोर्ट्स काइट चैंपियनशिप में गुजरात की आनंद काइट क्लब को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा शो काइट चैंपियनशिप में कर्नाटक के काइट क्लिनिक क्लब, बेंगलुरु ने बाजी मारी।
नोएडा राष्ट्रीय पतंग महोत्सव कला, संस्कृति और कौशल का एक रंगारंग उत्सव है। इसमें देश भर से पतंग के शौकीन और पतंगबाज एक जगह जुटते हैं। इस कार्यक्रम ने पतंग उड़ाने की कला को खूबसूरती से उजागर किया और प्रतिभागियों के बीच एकता और रचनात्मकता की भावना को बढ़ावा दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kite Festival: Colourful kites flew in the sky; Odisha, Kerala, Rajasthan, Gujarat and Karnataka won
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: odisha, kerala, rajasthan, gujarat, karnataka, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved