• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्रैप के गोदाम में आग से लाखों का कबाड़ राख, दो ट्रक भी जले

Junk worth lakhs burnt to ashes in scrap warehouse, two trucks also burnt - Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा दादरी थाना क्षेत्र के चचेड़ा गांव में आर्मी नॉर्थलैंड मैनेजमेंट कॉलेज के पास कबाड़े के गोदाम में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। पहले तो लोगों ने आग पर पानी डाल कर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बेकाबू होती आग को देख फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने लगीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट आ कर दो ट्रक समेत चार गाड़ियां भी जल कर खाक हो गईं। गोदाम में आग लगने के बाद उठ रही लपटें बहुत भीषण थीं। गोदाम में प्लास्टिक के सामान आदि रखे होने के कारण आग तेजी से फैली और पूरे गोदाम में अपनी चपेट में ले लिया। चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि चचेड़ा गांव में आर्मी नॉर्थलैंड मैनेजमेंट कॉलेज के पास कबाड़ के गोदाम में आग लगने की सूचना 12.23 मिली। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल के लिए रवाना हो गई। 6 गाड़ियों की मदद से आग पर नियंत्रण कर लिया गया। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Junk worth lakhs burnt to ashes in scrap warehouse, two trucks also burnt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, dadri police station, chacheda village, scrap warehouse, fire, chief fire officer, pradeep kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved